तेजी से गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होता जा रहा है। कच्छ जिले और पाकिस्तान के कराची तट के बीच 15 जून को पहुंचने की संभावना के मद्देनजर गुजरात सरकार राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) एवं राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के दलों को तटीय इलाकों में तैनात कर रही है तथा छह जिलों में आश्रय केंद्र स्थापित किए हैं।
राहत आयुक्त आलोक पांडे ने संवाददाताओं से कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने तटीय जिलों के जिलाधिकारी, सेना, नौसेना और भारतीय तटरक्षक के प्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की है। पांडे ने कहा कि विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे तटीय जिलों में चक्रवात के प्रभाव को कम करने के लिए पहले से तैयारी करें और समन्वय स्थापित करें।
अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में बदल चुके 'बिपरजॉय' का प्रभाव मुंबई में दिखने लगा है। खराब मौसम के कारण बीती शाम मुंबई में कई उड़ानें प्रभावित हुईं. बिपरजॉय की वजह से हुई भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण मुंबई थम-सी गई है. मुंबई हवाईअड्डे पर चिंता और अफरातफरी का माहौल देखा गया, क्योंकि सैकड़ों यात्री घंटों तक अपनी उड़ानों का इंतजार करते रहे। मौसम की स्थिति के कारण कई उड़ानें रद्द या विलंबित हुईं, जबकि कुछ की लैंडिंग रद्द करनी पड़ी।